विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की पहल पर इस दिवस की शुरुआत हुई थी ताकि लोग प्रकृति के महत्व को समझें और इसके संरक्षण में अपना योगदान दें। जाने कुछ एहम बातें ।

विश्व पर्यावरण दिवस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

हर साल आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस। जाने कुछ एहम बातें ।

तिथि: हर साल की तरह इस बार भी यह 5 जून 2026 को मनाया जा रहा है।

2026 की थीम (विषय): इस वर्ष का विषय जलवायु कार्रवाई (Climate Action) / प्रकृति के साथ जीना है, जो मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने पर केंद्रित है।

मेजबान देश: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के वैश्विक कार्यक्रमों की मेजबानी अज़रबैजान गणराज्य का बाकू शहर कर रहा है। 

इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आप पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए क्या क्या कर सकते है :-

पेड़ लगाएं: अपने आस-पास या घर के बगीचे में पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। आप पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वेबसाइट से सरकारी योजनाओं और पौधरोपण अभियानों की जानकारी ले सकते हैं।

प्लास्टिक का उपयोग कम करें: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (जैसे पॉलीथीन, प्लास्टिक कप) का इस्तेमाल बंद करें और कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें।

ऊर्जा बचाएं: जब कमरे में न हों, तो लाइट और पंखे बंद कर दें। एलईडी (LED) बल्बों का इस्तेमाल करें।

पानी की बचत करें: ब्रश करते या बर्तन धोते समय नल बंद रखें और बारिश के पानी को बचाने (Rainwater Harvesting) के उपाय करें।

कचरा प्रबंधन: गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें और गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाएं। 

एक संकल्प पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए।  NBC 24  के लिए पटना से अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट।